उत्तर भारत के राजवंश (प्रतिहार वंश,पाल वंश ,परमार वंश,चंदेल वंश ,गहड़वाल वंश ,चौहान वंश)#GROUP-D#NTPC
0 (0)

 उत्तर भारत_के_राजवंश🔰

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

प्रश्न 1 गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर – नागभट्ट प्रथम 

प्रश्न 2 कन्नौज को प्रतिहार साम्राज्य की राजधानी किसने बनाई ?

उत्तर – नागभट्ट द्वितीय 

प्रश्न 3 प्रसिद्ध विद्वान राजशेखर ने किस नदी को आर्यावर्त व दक्षिणापथ की सीमा रेखा माना है ?

उत्तर – नर्मदा नदी 

प्रश्न 4 महोदयश्री किसका पुराना नाम है ?

उतर – कन्नौज 

प्रश्न 5 कौन-सा चौहान शासक

” पृथ्वीराज चौहान” के नाम से प्रसिद्ध है ?

उत्तर – पृथ्वीराज तृतीय 

प्रश्न 6 सीकर के ‘हर्षनाथ मन्दिर ‘ का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर – गुवक प्रथम (चौहान वंश)

प्रश्न 7 किस वंश की सीमाएँ ‘सपदलाक्ष’ नाम से जानी जाती है 

उत्तर – चौहान 

प्रश्न 8 आल्हा – ऊदल किस राज्य से सम्बधित थे ?

उत्तर – महोबा 

प्रश्न 9 किस राजवंश ने मुस्लिम व्यापारियों पर ‘तुरूष्कदण्ड’ नामक कर लगाया ?

उत्तर – गहड़वाल 

प्रश्न 10 ‘भोजशाला मन्दिर ‘ की अधिष्ठात्री देवी है ?

उत्तर – भगवती सरस्वती 

प्रश्न 11 परमार वंश के किस शासक ने चालुक्य नरेश तैलप द्वितीय को छ बार पराजित किया था ?

उत्तर – वाक्पति मुंज 

प्रश्न 12 पाल वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – गोपाल 

प्रश्न 13 गुजराती कवि सोढढल ने उदय सुन्दरी कथा में पाल वंश के किस शासक को ‘उतरापथ स्वामी ‘ कहां है ?

उत्तर – धर्मपाल 

प्रश्न 14 खगोल विज्ञान से सम्बधित पुस्तक ‘अदभुत सागर’ की रचना किसने की?

उत्तर – बल्लाल सेन

प्रश्न 15 निम्नलिखित में से किस शासक को एक नया संवत चलाने का यश प्राप्त है ?

धर्मपाल/देवपाल/विजयसेन/लक्ष्मणसेन 

उत्तर – लक्ष्मणसेन

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Translate »