हिंदी व्याकरण : संधि || Hindi Test
0 (0)

 🔺हिंदी व्याकरण : संधि🔺

प्रश्‍न 1. ‘सावधान ‘में कौन सी संधि है ?

(अ) दीर्घ संधि ✅

(ब) गुण संधि

(स) वृद्धि संधि

(द) यण संधि

व्याख्या :- सावधान

स+ अवधान=अ+अ=आ

प्रश्‍न 2. सम्+अनु+अय=?

(अ) समान्वय

(ब) समनअय

(स) समुनअय

(द) समन्वय ✅

प्रश्‍न 3. ‘महेन्द्र ‘शब्द का संधि विच्छेद कीजिए ?

(अ) महा + इन्द्र ✅

(ब) महि+इन्द्र

(स) महा+एन्द्

(द) महि+ एन्द्

प्रश्‍न 4. महौषधि में कौन सी संधि है?

(अ) यण संधि

(ब) गुण संधि

(स) वृद्धि संधि ✅

(द) दीर्घ संधि

प्रश्‍न 5. मात्राज्ञा में कौन सी संधि विच्छेद है ?

(अ) यण संधि ✅

(ब) दीर्घ संधि

(स) गुण संधि

(द) वृद्धि संधि

प्रश्‍न 6. अनविति का संधि विच्छेद कीजिए?

(अ) अन+इति

(ब) अनु+इति ✅

(स) अन+ विति

(द) अनु+विति

प्रश्‍न 7. नयन का संधि विच्छेद कीजिए ?

(अ) ने+अन ✅

(ब) न+यन

(स) न+इन

(द) ने+यन

प्रश्‍न 8. विधायिका में कौन सी संधि है ?

(अ) गुण संधि

(ब) अयादि संधि ✅

(स) दीर्घ संधि

(द) यण संधि

प्रश्‍न 9. अधि+अक्ष=?

(अ) अधीच्छ

(ब) अधीक्ष

(स) अधच्छ

(द) अध्यक्ष ✅

प्रश्‍न 10. भो+इष्य= ?

(अ) भविष्य ✅

(ब) भाविष्य

(स) भोविष्य

(द) भोष्य

प्रश्‍न 11. यण संधि का उदाहरण है?

(अ) एकैक

(ब) व्यर्थ ✅

(स) भवन

(द) विद्यालय

प्रश्‍न 12. विसर्ग संधि का उदाहरण है?

(अ) सज्जन

(ब) दुष्कर ✅

(स) अन्वय

(द) शावक

प्रश्‍न 13. लिखना- पढ़ना का संधि पद है?

(अ) लिखना पढ़ना

(ब) लिखापढ़ी ✅

(स) लिख पढ़

(द) लिखनापढ़

प्रश्‍न 14. सरोज का संधि विच्छेद है?

(अ) सर: ➕ज ✅

(ब) सर➕ रुज

(स) सरो:➕ज

(द) सरा➕ज

प्रश्‍न 15. उदय शब्द का विच्छेद होगा?

(अ) उद➕य

(ब) उत् ➕अय ✅

(स) उत➕अय

(द) उद:➕य

प्रश्‍न 16. गुण संधि का उदाहरण है ?

(अ) कृष्णावतार

(ब) विद्यालय

(स) सर्वोपरि ✅

(द) रवीन्द्र

व्याख्या:- सर्वोपरि = सर्व+उपरि (गुण संधि)

कृष्णावतार=कृष्ण+अवतार (दीर्घ संधि)

विद्यालय =विद्या+आलय (दीर्घ संधि)

रवीन्द्र = रवि+इन्द्र (दीर्घ संधि)

प्रश्‍न 17. ‘महौषधि” शब्द में कौनसी संधि है?

(अ) दीर्घ

(ब) यण

(स) गुण

(द) वृध्दि ✅

व्याख्या:-.’महौषधि = महा+औषधि (वृद्धि संधि)

प्रश्‍न 18. ‘संधि’ शब्द में कौनसी संधि है ?

(अ) स्वर

(ब) व्यंजन ✅

(स) विसर्ग

(द) इनमें से कोई नहीं

व्याख्या:- सम्+धि (व्यंजन संधि)

प्रश्‍न 19. दीपोत्सव’ शब्द में कौनसी संधि है ?

(अ) दीर्घ

(ब) गुण ✅

(स) यण

(द) अयादि

व्याख्या:- दीपोत्सव=दीप+उत्सव (गुण संधि) (अ/आ+उ/ऊ=ओ) महोदय=महा+उदय यथोचित = यथा+उचित

प्रश्‍न 20. गायक शब्द में कौनसी संधि है ?

(अ) यण

(ब) अयादि ✅

(स) गुण

(द) वृध्दि

व्याख्या:- गायक=गै+अक (अयादि संधि)

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Translate »