Everyone wants to see, nobody likes to read, सब देखना चाहते है ,पढ़ना किसी को अच्छा नहीं लगता…..
0 (0)

Everyone wants to see, nobody likes to read,
सब देखना चाहते है ,पढ़ना किसी को अच्छा नहीं लगता…..

लोग पढ़ने को बोरिंग समझते हैं। जबकि देखने का  मौका मिले तो 24 घण्टे भी उनके लिए कम पड़ जाता हैं…
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हम कुछ भी देखते है तो हमारे Brain का  बहुत कम उपयोग होता है.
जबकि पढ़ने के दौरान बहुत ज्यादा Energy का  उपयोग होता है….इसलिए पढ़ने से हमारा दिमाग तुरंत मना कर देता है…
वास्तव में पढ़ने के लिए बहुत बडी़ इच्छाशक्ति की  आवश्यकता होती है
पढ़ना आपके कल्चर में  होना चाहिए
यह काफी हद तक खानदानी  भी होता है…
घर पर पढ़ाई का  माहौल न रहा हो तो मुश्किल होगा कि बच्चे के मन में  पढ़ने के प्रति सकारात्मक झुकाव हो…
………………
आजकल लोग देखने में  ज्यादा व्यस्त रहते है
फेसबुक, और YouTube देखने का  सबसे मजेदार प्लेटफार्म बन चुका है…
यहा घण्टों गुजर जाता है…और पता भी नहीं चलता है.
लोगों को इसमें  सबसे ज्यादा फेंटेसी  मिलता है।
इस चीज़ से इनकार नहीं कर सकते कि आपको इससे बहुत सारी जानकारी नहीं मिलता है…
लेकिन इनमें अनावश्यक जानकारी की  संख्या ज्यादा है..
आपका बोर्ड का  exam है और आप YouTube से रामायण इसलिए देख रहे हो क्योंकि धार्मिक सीरियल है…ये तो आपके लिए़़ फायदेमंद नहीं हो सकता
जिस चीजों की  आपको जरूरत नहीं है लेकिन आप देखे चले जा रहे है…ये आपके लिए सबसे खतरनाक होती है,
क्योंकि सुनियोजित तरीके से जानकारी को भरके हमारे मस्तिष्क को रोबोट जैसा बनाया जा रहा है…
विज्ञापन दिखाने वाली कम्पनी भी इसी सिद्धांत पर काम करती है कि बार-बार हमारे मस्तिष्क  सामने
उनके विज्ञापन को दिखाया जाये ताकि हमलोग  आंखें बंद करके उनके सामानों को खरीदने लगे…
विज्ञापन बनाने बाली कम्पनी को भी पता है कि लोगो को देखना बहुत शौक रहता है..जो आप देखना चाहते हो वैसा दिखाया जाता है
अगर आप देखने के मायाजाल से निकलना नहीं जानते हो….तो यह निश्चित है कि आप देखने के चक्रव्यूह में  फसकर जान गवाहने वाले हो
………YouTube और Facebook हमें काल्पनिक दुनिया में  ले जाती है…जिसका हमारे जिन्दगी में बहुत बुरा असर पड़ रहा है…
इसलिए सावधान रहे

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Translate »