सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
01. अंडमान निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है?
– बंगाल की खाड़ी में
02. अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
– सैडल पीक
03. अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की मुख्य विशिष्टता क्या है?
– सभी द्वीप प्रवाल उदगम के हैं
04. अरावली पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है?
– गुरू शिखर
05. आदम का पुल किन दो देशों के मध्य स्थित है?
– भारत और श्रीलंका के
06. आवो जनजाति किस राज्य से सम्बंधित है?
– असम से
07. इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी कहाँ है?
– फुरसतगंज, उत्तर प्रदेश
08. ईश्वर का निवास स्थान किस नगर को कहा जाता है?
– प्रयाग को
09. कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है?
– राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम
10. कार्डामम पहाड़ी या इलायची की पहाड़ी कहाँ स्थित है?
– केरल में
11. कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है?
– कर्नाटक और तमिलनाडु
12. किस देश के साथ न्यूमूर द्वीप के कारण भारत का विवाद है?
– बांग्लादेश के साथ
13. किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है?
– कोसी नदी
14. किस बन्दरगाह को भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है?
– मुम्बई
15. किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे लंबी है?
– गुजरात की